राहुल चाहर का कमाल, भारत 'ए' जीत की दहलीज पर

Webdunia
सोमवार, 3 जून 2019 (00:47 IST)
हुबली। लेग स्पिनर राहुल चाहर (84 रन और 73 पर तीन विकेट) के शानदार हरफनमौला खेल और मध्यम तेज गेंदबाज शिवम दुबे (25 रन पर दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत 'ए' टीम श्रीलंका 'ए' के खिलाफ दूसरे गैर आधिकारिक टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को जीत की दहलीज पर पहुंच गई है। 
 
भारत 'ए' ने अपनी दूसरी पारी में सुबह 6 विकेट पर 216 रन से आगे खेलना शुरु किया और उसकी दूसरी पारी 372 रन पर समाप्त हुई। भारत 'ए' ने श्रीलंकाई टीम के सामने 430 रन का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए श्रीलंका 'ए' ने अपने सात विकेट 210 रन पर गंवा दिए हैं। श्रींलका 'ए' को अभी 220 रन की जरुरत है जबकि उसके तीन विकेट बाकी है।
 
राहुल चाहर ने 109 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 84 रन की बेहतरीन पारी खेली जबकि जयंत यादव ने 96 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 53 रन बनाए। श्रीलंका 'ए' की तरफ से विश्वा फर्नांडो और लक्षण संदकन ने 3-3 विकेट लिए। 
 
लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका 'ए' की दूसरी पारी में भानुका राजपक्षे ने 112 गेंदों में 17 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 110 रन की शानदार पारी खेली। भारत 'ए' के लिए राहुल चाहर ने 73 रन पर 3 विकेट और दुबे ने 25 रन पर 2 विकेट लिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

राजस्थानी गेंदबाजी के आगे सुस्त हुई हैदराबादी बल्लेबाजी, बन पाए 175 रन

IPL 2024 राजस्थान ने टॉस जीतकर हैदराबाद के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

MS Dhoni अगले सीजन में लौट सकते हैं मैदान पर, कैफ ने बताया यह कारण

T20I World Cup के ब्रांड एंबेसेडर बने पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी

T20I World Cup के लिए सुनील नारायण का इंतजार अब तक कर रही है वेस्टइंडीज

अगला लेख