Hanuman Chalisa

द्रविड़ ने पंत व सैमसन से कहा- खुशी है कि आपने मुझे बल्लेबाजी करते नहीं देखा

Webdunia
शुक्रवार, 5 मई 2017 (14:39 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच राहुल द्रविड़ ने ऋभष पंत और संजू सैमसन की आईपीएल में आक्रामक पारियां देखने के बाद इन दोनों युवा बल्लेबाजों से कहा कि मुझे खुशी है कि आप मेरी बल्लेबाजी के वीडियो नहीं देख रहे हो। 
 
गुजरात लॉयंस के खिलाफ 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंत ने 97 और सैमसन ने 61 रन बनाए और 63 गेंदों पर 143 रनों की साझेदारी करके दिल्ली को 7 विकेट से जीत दिलाई।
 
आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर डाले गए इंटरव्यू में द्रविड़ ने इन दोनों से कहा कि मुझे खुशी है कि आप मेरी बल्लेबाजी के बहुत अधिक वीडियो नहीं देख रहे हो विशेषकर तब जबकि आपको 20 ओवरों में 208 रन बनाने हों। शाबास! आपने बेहतरीन पारियां खेलीं। द्रविड़ ने पंत के शतक के करीब होने के बावजूद नि:स्वार्थ रवैए की तारीफ की।
 
उन्होंने कहा कि ऋषभ की पारी में मुझे सबसे प्रभावशाली चीज यह लगी कि वह अपने शतक को लेकर परेशान नहीं होता है। वह हमेशा टीम को जीत दिलाने के बारे में सोचता है। लेकिन मैं कड़क शिक्षक हूं और मुझे उम्मीद है कि अगली बार आप काम पूरा करके ही वापस लौटोगे और नाबाद रहोगे। 
 
द्रविड़ ने कहा कि इन दोनों ने बेहतरीन पारियां खेलीं। वे प्रशंसा के सच्चे हकदार हैं। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख