कप्तान और कोच रोहित और राहुल की 14 साल पहले ऐसे हुई थी पहली बार मुलाकात (वीडियो)

Webdunia
बुधवार, 17 नवंबर 2021 (20:22 IST)
जयपुर:राहुल द्रविड़ की कप्तानी में 2007 में भारत के लिये पदार्पण करने वाले रोहित शर्मा ने उस पल को याद करते हुए उम्मीद जताई कि आगे इस नयी साझेदारी से और सुखद यादें बनेंगी।

आयरलैंड के खिलाफ पहला वनडे खेलने से लेकर अब तक रोहित ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपनी साख बनाई है । वहीं महान खिलाड़ी रहे द्रविड़ ने कोच के रूप में भारतीय क्रिकेट की नयी पौध तैयार करने में सूत्रधार की भूमिका निभाई है।

दोनों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही टी20 श्रृंखला से पहले उस पहली मुलाकात को याद किया।
द्रविड़ ने कहा ,‘‘ हम कल बस में इस पर बात कर रहे थे। समय कैसे पंख लगाकर उड़ जाता है। मैं रोहित को उससे भी पहले से जानता था जब हम मद्रास में एक चैलेंजर खेल रहे थे।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम सभी जानते थे कि रोहित खास है। वह बहुत खास प्रतिभाशाली था। मैने कभी यह नहीं सोचा था कि इतने साल बाद यूं उसके साथ काम करने का मौका मिलेगा। उसने भारतीय टीम के साथ और मुंबई इंडियंस के साथ इतने साल में जो हासिल किया, वह काबिले तारीफ है।’’

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

विराट कोहली हैं पाकिस्तानी टीम के लिए T20 WC में एक बड़ा खतरा, बाबर आजम ने किया कुबूल

SRH का गेम बिगाड़ सूर्यकुमार यादव ने कहा काफी लम्बे समय के बाद 20 over....

रोहित शर्मा पर फूटा फैन्स का गुस्सा, T20 World Cup को लेकर बढ़ी चिंता

सूर्यकुमार का तूफानी शतक, मुंबई ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

हैदराबाद का एक भी बल्लेबाज नहीं जा पाया 50 पार, मुंबई को मिला 174 रनों का लक्ष्य

अगला लेख