Hanuman Chalisa

अंडर 19 विश्व कप में भारत की शानदार जीत, क्या बोले राहुल द्रविड़...

Webdunia
शनिवार, 3 फ़रवरी 2018 (15:46 IST)
माउंट मानगनुई। कोच राहुल द्रविड़ ने अंडर-19 विश्व कप विजेता बनने पर भारतीय टीम की प्रशंसा करते हुए कहा है कि उन्हें इस प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों की टीम पर गर्व है।
 
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को शनिवार यहां माउंट मानगनुई में 8 विकेट से हराकर चौथी बार आईसीसी अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। टीम के जीतने के साथ ही मैदान पर आकर द्रविड़ ने खुशी से खिलाड़ियों को गले लगाया। द्रविड़ के मार्गदर्शन में भारतीय टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अपराजित भी रही।
 
द्रविड़ ने खिताब जीतने के बाद कहा कि मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। मैं इससे अधिक इन खिलाड़ियों के लिए खुश नहीं हो सकता। मुझे यकीन है कि ये खिलाड़ी जीवन भी इन पलों को याद रखेंगे और उम्मीद है कि उन्हें भविष्य में आगे भी ऐसे मौके मिलते  रहेंगे।
 
कोच ने कहा कि वे किसी भी एक खिलाड़ी को इस जीत का श्रेय नहीं, बल्कि पूरी टीम को इसका श्रेय देंगे और अपने सपोर्ट स्टाफ को भी बधाई देंगे जिन्होंने इन युवा खिलाड़ियों को यहां तक लाने के लिए हरसंभव कोशिश की है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख