द्रविड़ की देखरेख में एनसीए में प्रशिक्षण ले रहे हैं 16 देशों के युवा क्रिकेटर

Webdunia
गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019 (19:24 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के निदेशक राहुल द्रविड़ की देखरेख में 16 राष्ट्रमंडल देशों के लड़कों और लड़कियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसका आयोजन बीसीसीआई विदेश और खेल मंत्रालय के सहयोग से कर रहा है। 
 
लंदन में 19 अप्रैल 2018 को राष्ट्रमंडल देशों के प्रमुखों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि भारत 16 साल से कम उम्र के लड़कों और लड़कियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएगा और उन्हें एनसीए में भारत के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों के साथ अभ्यास करने का मौका देगा। 
 
एनसीए में अभी बोत्सवाना, कैमरून, कीनिया, मोजाम्बिक, मॉरीशस, नामीबिया, नाइजीरिया, रवांडा, युगांडा, जाम्बिया, मलेशिया, सिंगापुर, जमैका, त्रिनिदाद एवं टोबैगो, फिजी और तंजानिया के युवा खिलाड़ी (18 लड़के और 17 लड़कियां) प्रशिक्षण ले रहे हैं। 
 
बीसीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार यह एक महीने का शिविर एनसीए बेंगलुरू में एक अक्टूबर से शुरू हुआ और इसे 30 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। यहां एनसीए के क्रिकेट प्रमुख राहुल द्रविड़ की देखरेख में देश के सर्वश्रेष्ठ कोच उन्हें प्रशिक्षण दे रहे हैं। 
 
इन खिलाड़ियों को होटल आवास, क्रिकेट किट, पोषक तत्व, अन्य सुविधाएं और भत्ते प्रदान किये गए हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनका प्रवास आरामदायक और फलदायी रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख