Hanuman Chalisa

श्रीलंका क्रिकेट पर एक और गाज गिरी, टेस्ट इतिहास का सबसे सफल स्पिनर लेगा संन्यास

Webdunia
सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 (19:29 IST)
गाले। दिग्गज क्रिकेटरों के संन्यास से पैदा हुए 'शून्य' से जूझ रहे श्रीलंका क्रिकेट के टेस्ट इतिहास में सबसे सफल स्पिनर रंगना हेराथ भी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के 6 नवंबर से होने वाले गाले में पहले मैच के बाद इस खेल को अलविदा कहने जा रहे हैं।
 
 
बदलाव के दौर से जूझ रहे श्रीलंका क्रिकेट के लिए हेराथ की जगह भरना भी अब बड़ी चुनौती होगी लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ पूरी सीरीज में खेलने को तैयार नहीं हैं और तीन मैचों की सीरीज के पहले गाले टेस्ट के बाद ही उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। 
 
बाए हाथ के गेंदबाज ने चयनकर्ताओं को इसकी जानकारी दे दी है और तीन मैचों की सीरीज में खेलने से इंकार किया है। हेराथ ने गाले मैच के बाद संन्यास का फैसला इसलिए भी किया है कि उन्होंने वर्ष 1999 में इसी मैदान पर अपना पदार्पण किया था। वहीं वह इस मैदान पर 100 विकेट पूरे करने से मुथैया मुरलीधरन के रिकॉर्ड से मात्र एक विकेट ही दूर हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख