Hanuman Chalisa

अच्छा है कि रिकॉर्ड बन गया है : अश्विन

Webdunia
रविवार, 12 फ़रवरी 2017 (23:45 IST)
हैदराबाद। टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 250 विकेट हासिल करने वाले भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आज कहा कि अच्छा है कि रिकॉर्ड बन चुका है।
अपना 45वां टेस्ट मैच खेल रहे अश्विन ने यह उपलब्धि बांग्लादेश के कप्तान मुशफिकर रहीम को आउट करने के बाद हासिल की। इस तरह उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज डेनिस लिली को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने यह उपलब्धि 48 टेस्ट मैचों में हासिल की थी।
 
उन्होंने दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘अच्छा है कि रिकॉर्ड बन गया है।’ अश्विन ने कहा, आज का दिन उन दिनों में शामिल था, जब मैं शुरू से ही अपने गेंदबाजी स्पैल का लुत्फ उठाना शुरू कर देता हूं। कल का दिन दिलचस्प होगा। विकेट स्पिनरों की ज्यादा मदद नहीं कर रहा है, हमें सुबह के सत्र में काफी संयमित होना होगा।  उन्होंने कहा कि दूसरी पारी में गेंदबाजी करना अच्छा था। मैं पहली पारी में इतना अच्छा नहीं कर सका लेकिन दूसरी पारी में मैंने नयी गेंद से गेंदबाजी करते हुए बेहतर लय हासिल की। (भाषा) 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख