Hanuman Chalisa

रविचंद्रन अश्विन ने कहा, एकदिवसीय क्रिकेट के लिए भी उपयुक्त हूं मैं

Webdunia
शनिवार, 16 मार्च 2019 (23:08 IST)
मुंबई। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शनिवार को यहां कहा कि एकदिवसीय क्रिकेट को लेकर उनके बारे में एक राय बन गई है लेकिन वे इस प्रारूप के लिए उपयुक्त हैं।
 
अश्विन से पहले तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने भी कहा था कि भारतीय क्रिकेट में ऐसी राय बन गई है कि वे टेस्ट गेंदबाज है जिससे एकदिवसीय में उन्हें मौका नहीं मिल रहा है। अश्विन को 2017 के विंडीज दौरे के बाद एकदिवसीय टीम में जगह नहीं मिली है, क्योंकि टीम प्रबंधन को लगता है कि कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल जैसे कलाई के स्पिनर बेहतर विकल्प हैं।
 
अश्विन से जब एकदिवसीय प्रारूप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता, यह एक राय बन गई है। मैं इसके लिए उपयुक्त हूं। सफेद गेंद (एकदिवसीय) के प्रारूप में मेरा रिकॉर्ड उतना बुरा नहीं है। यह सिर्फ सोच की बात है कि आधुनिक दौर के क्रिकेट में कलाई के स्पिनर बेहतर हैं इसलिए मैं बाहर हूं।
 
अश्विन ने याद दिलाया की उन्होंने 30 जून 2017 को विंडीज के खिलाफ खेले गए अपने आखिरी एकदिवसीय में 28 रन देकर 3 विकेट लिए थे। मैं जब भी अपने करियर को देखूंगा तो यह कहूंगा कि मैं अपने प्रदर्शन के कारण नहीं, बल्कि टीम की जरूरत के कारण बाहर किया गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख