Hanuman Chalisa

'देवधर ट्रॉफी' में नहीं खेलेंगे रविचंद्रन अश्विन

Webdunia
बुधवार, 28 फ़रवरी 2018 (23:15 IST)
नई दिल्ली। सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चार से आठ मार्च तक धर्मशाला में होने वाले आगामी देवधर ट्रॉफी में नहीं खेल पाएंगे। चयनकर्ताओं ने उनकी जगह शाहबाज नदीम को शामिल करने का फैसला किया।


बीसीसीआई की विज्ञप्ति में कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा, अश्विन को मामूली चोट है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें एक हफ्ते के आराम की सलाह दी है। हालांकि इसमें इस हल्की चोट के बारे में नहीं बताया गया है।

देवधर ट्रॉफी अश्विन के लिए चयनकर्ताओं को 50 ओवर में गेंदबाजी कौशल दिखाने का मौका थी, जिनकी छोटे प्रारूप में पहली पसंद युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव है। चयनकर्ताओं ने उनकी जगह शाहबाज नदीम को शामिल करने का फैसला किया। चयनकर्ताओं ने भारत ए टीम के लिए अंकित बावने को कप्तान चुना है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख