Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जर्सी बदली, जज़्बात नहीं, Live मैच में रो पड़े जडेजा, राजस्थान के खिलाफ इमोशनल कर देने वाला वीडियो

Advertiesment
ravindra jadeja emotional hindi news
IPL 2026 में Chennai Super Kings और Rajasthan Royals के बीच खेले गए मुकाबले में जहां एक तरफ राजस्थान ने एकतरफा जीत दर्ज की, वहीं दूसरी ओर एक भावुक पल ने फैंस का दिल छू लिया। मैच के दौरान Ravindra Jadeja का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह आंखों में आंसू लिए नजर आए।
 
दरअसल, चेन्नई की टीम जब 60 रन पर 6 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, उसी दौरान कैमरा बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे जडेजा की तरफ गया। स्टेडियम में गूंज रहे “CSK-CSK” के नारों ने जैसे उनकी पुरानी यादें ताजा कर दीं। 13 साल तक चेन्नई का अहम हिस्सा रहे जड्डू खुद को भावनाओं से संभाल नहीं पाए और कुछ पल के लिए भावुक दिखे।

हालांकि, मैदान पर उनका प्रदर्शन बिल्कुल अलग कहानी बयां कर रहा था। Pink जर्सी में खेलते हुए जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की और 3 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। मैच के बाद उन्होंने पिच को “स्टिकी” बताते हुए कहा कि गेंद टर्न ले रही थी, जिससे उन्हें गेंदबाजी में मजा आया। उनका मानना था कि सही एरिया में गेंद डालने से बाकी काम पिच खुद कर रही थी। मैच में Ravindra Jadeja ने गेंद से भी शानदार असर छोड़ा। उन्होंने अपने स्पेल में 3 ओवर डालते हुए 18 रन देकर 2 अहम विकेट झटके—पहले Sarfaraz Khan को पवेलियन भेजा और फिर Shivam Dube को आउट किया। सरफराज के विकेट पर उन्होंने हल्का सा जश्न मनाया, लेकिन दुबे को आउट करने के बाद उनका अंदाज बदला हुआ दिखा, जड्डू ने “पिस्टल शूट” सेलिब्रेशन से विकेट का जश्न मनाया

मैच की बात करें तो चेन्नई की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और टीम 19.4 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। जवाब में राजस्थान ने यह लक्ष्य महज 12.1 ओवर में हासिल कर लिया। युवा बल्लेबाजों ने आक्रामक शुरुआत करते हुए मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।
 
मैच के बाद जडेजा ने अपने नए सफर को लेकर भी बात की और मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें “पिंक जर्सी” काफी सूट कर रही है। उन्होंने क्रिकेट के अनिश्चित स्वभाव पर भी जोर देते हुए कहा कि किसी भी लक्ष्य को हल्के में नहीं लेना चाहिए और हर मैच में 100 प्रतिशत देना जरूरी है।
 
आंखों में आंसू लिए जडेजा को देख चेन्नई के फैंस भी इमोशनल हो गए। सोशल मीडिया पर फैंस ने खुलकर उनका समर्थन किया और कहा कि टीम बदल सकती है, लेकिन जड्डू हमेशा दिल से “येलो” ही रहेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वैभव का तूफानी पचास, राजस्थान ने चेन्नई को 8 विकेटों से रौंदा