Hanuman Chalisa

वनडे में भारत ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड

Webdunia
सोमवार, 26 जून 2017 (20:44 IST)
नई दिल्ली। टीम इंडिया ने एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक बार पारी में 300 रन बनाने का ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत ने पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्षा बाधित दूसरे वनडे में रविवार को पांच विकेट पर 310 रन का स्कोर बनाकर यह विश्व रिकॉर्ड बना दिया।  
       
भारतीय टीम ने 96वीं बार 300 का स्कोर बनाया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था, जिसने 95 बार 300 रन बनाए थे। भारत ने जिन 96 मैचों में यह आंकड़ा पार किया है, उसमें से उसे 75 में जीत और 19 में हार का सामना करना पड़ा। 
 
ऑस्ट्रेलिया को अपने 95 मैचों में 84 में जीत और दस में हार का सामना करना पड़ा। अन्य देशों में दक्षिण अफ्रीका ने 77, पाकिस्तान ने 69 और श्रीलंका ने 63 बार 300 रन का आंकड़ा पार किया। (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख