दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में शुमार हेडली को कैंसर, सर्जरी कर ट्यूमर निकाला गया

Webdunia
बुधवार, 13 जून 2018 (23:00 IST)
वेलिंगटन। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में शुमार न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर सर रिचर्ड हेडली कैंसर से पीड़ित हो गए हैं लेकिन उनका ऑपरेशन कर ट्यूमर निकाल दिया गया है। उनकी पत्नी डियाने हेडली के मुताबिक, रिचर्ड पिछले महीने अपने नियमित चेकअप के लिए अस्पताल गए जहां उन्हें आंत के कैंसर के बारे में पता चला।

इसके बाद ऑपरेशन के जरिए उनके ट्यूमर को निकाल दिया गया और अब वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। जल्द ही उनकी कीमोथैरेपी भी शुरू हो जाएगी जो कुछ महीने चलेगी और उम्मीद है कि वे पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे। डियाने ने बताया कि पिछले महीने रिचर्ड की एक नियमित कॉलोनोस्कोपी थी, जिससे उनकी इस बीमारी का पता चला।

यह उनकी हर तीन साल में होने वाली कोलोनोस्कोपी थी जिसमें उन्हें आंत का कैंसर का पता चला। ट्यूमर निकालने के लिए उनका ऑपरेशन किया गया जो सफल रहा। 66 साल के रिचर्ड की जल्द ही कीमोथैरेपी की जाएगी।

हेडली को दुनिया के महान तेज गेंदबाजों में से एक माना जाता है और वे टेस्ट क्रिकेट सबसे पहले 400 विकेट लेने वाले गेंदबाज थे जिनका यह रिकॉर्ड भारत के कपिल देव ने तोड़ा था। हेडली ने 86 टेस्ट मैचों में 431 विकेट हासिल किए और 3124 रन बनाए। उनकी इन महान उपलब्धियो के मद्देनजर ही उन्हें 'सर' की उपाधि के सम्मानित किया गया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख