Hanuman Chalisa

रिकी पोंटिंग ने कहा, दूसरे गिलक्रिस्ट हैं ऋषभ पंत...

Webdunia
शनिवार, 5 जनवरी 2019 (17:03 IST)
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की तारीफ की करते हुए उन्हें 'दूसरा एडम गिलक्रिस्ट' करार दिया। पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में पहली पारी में नाबाद 159 रनों की लाजवाब पारी खेली।
 
 
इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली फ्रेंचाइजी के साथ पंत के साथ काम कर चुके पोंटिंग ने कहा कि वह वास्तविक प्रतिभा का धनी है और गेंद पर अच्छी तरह से प्रहार करता है। वह वास्तव में खेल की अच्छी समझ रखता है। मैं वास्तव में भाग्यशाली हूं, जो दिल्ली (कैपिटल्स) में उसका कोच हूं।
 
उन्होंने क्रिकेट.कॉम.एयू ने कहा कि उसे अपनी विकेटकीपिंग पर थोड़ा मेहनत करने की जरूरत है और वह बेहतर बल्लेबाज भी बनेगा। हम कमेंट्री बॉक्स में उसके बारे में बात कर रहे थे और वह दूसरे एडम गिलक्रिस्ट की तरह है। पोंटिंग ने कहा कि पंत अपने पूर्ववर्ती महेंद्र सिंह धोनी की तुलना में टेस्ट मैचों में अधिक शतक लगाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि हम हमेशा महेंद्र सिंह धोनी और भारतीय क्रिकेट पर उनके प्रभाव के बारे में बात करते हैं। उन्होंने भारत की तरफ से काफी टेस्ट मैच खेले लेकिन केवल 6 टेस्ट शतक ही लगाए। यह युवा (पंत) उनसे अधिक टेस्ट शतक लगाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख