वॉर्न को याद करते करते रो पड़े पोंटिंग, पंटर का कोमल रूप दिखा इस वीडियो में

Webdunia
सोमवार, 7 मार्च 2022 (13:55 IST)
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को अगर देखें तो मैदान पर वह पत्थर दिल इंसानों में गिने जाएंगे। अपनी टीम के लिए वह कई बार गलत हथकंडे अपनाने में भी नहीं चूकते। स्लेजिंग से लेकर ओवर अपीलिंग तक या फिर कभी कभी गलत अपीलिंग को भी उन्होंने हथियार बनाया।

अन्य साथी खिलाड़ियों ने भी किया याद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और वार्न के साथी एडम गिलक्रिस्ट भी उनके असामयिक निधन के बारे में जानने के बाद स्तब्ध थे। गिलक्रिस्ट ने एक शोक संदेश में कहा, “ स्तब्ध हूं। मेरे क्रिकेट करियर का सबसे खास समय वॉर्नी की गेंदों पर विकेटकीपिंग करना था। विकेट के पीछे उन्हें गेंदबाजी करते देखना सबसे अच्छा था। आरआईपी वार्नी। ”

ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक महान गेंदबाजों में से एक ग्लेन मैक्ग्रा ने इंस्टाग्राम पर वॉर्न के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, “ आज बिल्कुल असहाय हो गया। वॉर्नी जान से भी बड़े थे। मुझे लगा था कि उनके साथ कभी कुछ नहीं हो सकता। अधिकतर लोग 20 साल की उम्र में जिंदगी को जिस उत्साह के साथ जीते हैं उन्होंने अपने जीवन को उससे अधिक जीया। वह बेहतरीन प्रतियोगी था। उनकी सोच था कि क्रिकेट के खेल में कभी भी बीच में हार-जीत का अंदाजा नहीं लगाना चाहिए। वह खुद पर भरोसा करते थे और कहते था कि वह मैच को पलट सकते हैं और हमें जीत दिला सकते हैं, जो उन्होंने कई बार किया। ”
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Glenn McGrath (@glennmcgrath11)

मैक्ग्रा ने कहा, “मुझे लगता है कि उन्होंने अपना जीवन इसी तरीके ही जिया। ऐसा लग रहा था कि कभी उदास पल नहीं होगा। वह एक महान साथी और एक प्यार करने वाले पिता थे। वह अपने बच्चों से बहुत प्यार करते थे। मेरे विचार ब्रुक, जैक्सन, समर, कीथ, ब्रिजेट और जेसन के साथ हैं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे मेरे प्रिय दोस्त, फिर कभी तुम्हारे जैसा कोई नहीं होगा। ”
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Steve Waugh (@stevewaugh)

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ ने इंस्टाग्राम पर वॉर्न के साथ 1999 विश्व कप ट्रॉफी उठाते हुए एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था।, “ इतनी सारी यादें और क्षण जो कभी नहीं भूल पाएंगे। आपके साथ खेलना एक सौभाग्य और खुशी की बात थी। मेरी संवेदनाएं वॉर्न परिवार के साथ हैं। आरआईपी वार्नी।”

ऑस्ट्रेलिया के एक अन्य पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने कहा था।, "उनका जीवन उथल-पुथल भरा रहा है, लेकिन उन्होंने खुलकर जीवन जिया।’’

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात के खिलाफ बारिश से मैच धुला तो प्लेऑफ में पहुंची हैदराबाद

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

अगला लेख