हरभजन सिंह अब भी मुझे सपने में डराते हैं : रिकी पोंटिंग

Webdunia
मंगलवार, 6 सितम्बर 2016 (00:19 IST)
नई दिल्ली। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनर ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर सपने में छक्का मारकर डराया करते थे और अब वार्न के कप्तान रहे रिकी पोंटिंग ने भी खुलासा किया है कि भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह उन्हें अब भी सपने में डराते हैं। 
              
दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में अपना नाम शुमार रखने वाले पोंटिंग ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया उच्चायोग में एक क्रिकेट वर्कशॉप में हिस्सा लेने के बाद कहा, मैं जब भी भारत के खिलाफ खेलता था तो मेरे एकमात्र प्रबल प्रतिद्वंद्वी हरभजन सिंह हुआ करते थे। मुझे तो अब भी वे सपनों में आकर डराते हैं।
              
हरभजन और ऑस्ट्रेलिया के बीच विवादों का लंबा नाता रहा है। हरभजन और एंड्रयू साइमंड्स का विवाद कोई भूला नहीं है। हालांकि यह दिलचस्प है कि पोंटिंग आईपीएल में उसी मुम्बई इंडियंस टीम के साथ खेले थे जिसमें हरभजन खेलते हैं। पोंटिंग मुम्बई टीम के मेंटर भी हैं। 
             
भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली को बेहद विलक्षण और प्रतिभाशाली बल्लेबाज बताते हुए पोंटिंग ने कहा कि विराट अपने समकालीन बल्लेबाजों में काफी आगे हैं। पोंटिंग ने कहा, ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ, न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन और भारत के विराट प्रतिभा के मामले में एक बराबर हैं।
             
पोंटिंग तस्मानिया के ब्रांड एंबेसडर होने के नाते भारत के दौरे पर हैं। उनके साथ एक सीनियर प्रतिनिधिमंडल भी है जिसमें शिक्षा, ऊर्जा और पर्यटन से जुड़े लोग शामिल हैं। इस दौरे का उद्देश्य भारत और तस्मानिया के बीच संबंधों को मजबूती देना है। पोंटिंग यहां एनजीओ मैजिक बस से जुड़े बच्चों से भी मिले। (वार्ता)  

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख