27 करोड़ में बिके ऋषभ पंत लगातार तीसरी बार बल्ले से हुए फ्लॉप

WD Sports Desk
मंगलवार, 1 अप्रैल 2025 (21:40 IST)
निकोलस पूरन (44) और आयुष बडोनी (41) के जानदार पारियों के बाद अब्दुल समद के फर्राटा प्रदर्शन की मदद से लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 13वें मुकाबले में विकेट पर सात विकेट पर 171 रन का स्कोर खड़ा कर लिया।

इस बीच यजुवेन्द्र चहल की ललचाती हुयी गुगली को पूरन ने उड़ाने का प्रयास किया मगर गेंद लांग आफ पर खड़े ग्लेन मैक्सवेल के हाथों में समा गयी। नये बल्लेबाज डेविड मिलर (19) ने बडोनी का साथ देने का प्रयास किया मगर वह भी मार्को जानसन की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गये। आखिरी के चार ओवर में बडोनी ने अब्दुल समद के साथ चौके छक्के उड़ाना शुरु किया। दोनो बल्लेबाजों ने महज 24 गेंदो पर 47 रन जोड़ लिये थे मगर पारी के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर बडोनी अर्शदीप सिंह का दूसरा शिकार बन गये। अर्शदीप की गेंद को हवा में सीमा पार पहुंचाने के चक्कर में वह डीप मिड विकेट पर लपके गये। अपनी 33 गेंद की पारी के दौरान उन्होने एक चौका और तीन छक्के लगाये।

अब्दुल समद को भी अर्शदीप ने अपने इसी ओवर में शिकार बनाया। अपनी संक्षिप्त पारी में उन्होने 225 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुये दो चौके और दो छक्के लगाये।पंजाब के लिये अर्शदीप सबसे सफल गेंदबाज बन कर उभरे। उन्होेने अपने स्पेल में 43 रन खर्च कर मार्श,समद और बडोनी के महत्वपूर्ण विकेट चटकाये।<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख