Hanuman Chalisa

फेडरर के घर में होने वाले टूर्नामेंट से हटे नडाल

Webdunia
बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 (18:28 IST)
पेरिस। शंघाई मास्टर्स के फाइनल में रोजर फेडरर से हारने वाले विश्व के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल घुटने की चोट के कारण आगामी बासेल टूर्नामेंट से हट गए हैं, जो फेडरर के देश स्विट्जरलैंड में होना है। 
 
नडाल ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि मैं बेहद निराशा के साथ इसकी घोषणा करता हूं कि मैं बासेल टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लूंगा। शंघाई से लौटने के बाद मेरे डॉक्टरों ने मुझे आराम करने की सलाह दी है।
 
नडाल को रविवार को शंघाई मास्टर्स के फाइनल में विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी रोजर फेडरर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस हार से नडाल का लगातार 16 मैच जीतने का क्रम टूट गया था। 
 
नडाल अभी विश्व रैंकिंग में फेडरर से 1960 अंक आगे हैं, लेकिन फेडरर अगर बासेल टूर्नामेंट का खिताब जीतते हैं तो उन्हें 500 अंकों का फायदा होगा। इसके बाद पेरिस मास्टर्स में 1,000 एटीपी अंक दांव पर होंगे। फेडरर ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो नडाल को साल का समापन नंबर 1 खिलाड़ी के रूप में करने से रोक सकते हैं। (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख