रोहित की पत्नी ने बेटे को दिया जन्म, भारतीय कप्तान के पर्थ टेस्ट में खेलने की संभावना बढ़ी

WD Sports Desk
शनिवार, 16 नवंबर 2024 (13:30 IST)
Rohit Sharma Ritika Sajdeh Baby Boy : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है जिससे इस सलामी बल्लेबाज की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में खेलने की संभावना बढ़ गई है।
 
रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने शुक्रवार रात यहां एक स्थानीय अस्पताल में बेटे को जन्म दिया।
 
रोहित बेटे के जन्म के कारण भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं गए थे। इस दंपति की एक बेटी समायरा है, जिसका जन्म 2018 में हुआ था।

<

Rohit Sharma और Ritika Sajdeh ने शुक्रवार (15 नवंबर) को मुंबई में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया, दोनों को बहुत बहुत बधाई #RohitSharma #Baby #RitikaSajdeh pic.twitter.com/OzX0qElecS

— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) November 15, 2024 >
पहला टेस्ट शुरू होने में अब एक सप्ताह से भी कम समय बचा है और यह स्पष्ट नहीं है कि जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर भी रोहित कुछ अभ्यास सत्र के बाद ही मैच में खेलेंगे या नहीं। अभी किसी भी तरह की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
 
रोहित का पहले टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध था, भले ही मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने उम्मीद जताई थी कि भारतीय कप्तान मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।
 
रोहित भले ही इस समय अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं लेकिन भारतीय शीर्ष क्रम अभी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है और ऐसे में टीम को कप्तान और सलामी बल्लेबाज के रूप में उनकी सख्त जरूरत है।


 
उनके विकल्प के रूप में अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easawaran) और केएल राहुल (KL Rahul) टीम में शामिल हैं लेकिन यह दोनों भी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। राहुल की कोहनी में भी चोट लगी है, हालांकि माना जा रहा है कि यह गंभीर नहीं है। इन दोनों खिलाड़ियों ने यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए मजबूत दावा पेश नहीं किया है।  (भाषा)


ALSO READ: IPL में अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय T20 टीम में वापसी करना चाहते हैं राहुल

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख