कैब देगा रोहित शर्मा को 2.64 लाख रुपए

Webdunia
गुरुवार, 13 नवंबर 2014 (22:45 IST)
कोलकाता। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने रोहित शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ चौथे वनडे में 264 रन की रिकॉर्ड पारी खेलने के लिए 2,64,000 रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की। 
रोहित ने अपने बल्लेबाजी कौशल का बेजोड़ नमूना पेश करते हुए 173 गेंदों पर 33 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 264 रन बनाए जिससे भारत पांच विकेट पर 404 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। 
 
ईडन गार्डन्स की 150वीं वर्षगांठ मना रहे कैब ने तुरंत ही घोषणा की कि वह रोहित को उनके प्रत्येक रन के लिए 1000 रुपए देगा। इस तरह से यह राशि 2.64 लाख रुपए हो जाती है। कैब के संयुक्त सचिव सुबीर गांगुली ने भारतीय पारी समाप्त होने के बाद यह घोषणा की। (भाषा)

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

IPL 2024 में अब तक एक भी बार आउट नहीं हुए हैं MS Dhoni धोनी, 8 मैचों में ठोके हैं 90 रन

गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी (Video)

घरेलू काम से लेकर अंपायरिंग तक, आशुतोष शर्मा ने IPL से पहले किए यह काम

8वीं तक की पढ़ाई, क्रिकेट का कोई ज्ञान नहीं फिर भी बिहार के एक आदमी ने जीते 1.5 करोड़ रूपए

IPL टीम बनाने को लेकर अपने दोस्त की हत्या करने वाले 2 गिरफ्तार