Hanuman Chalisa

रोहित ने बैंच स्ट्रैंथ की तारीफ की

Webdunia
रविवार, 14 मई 2017 (13:48 IST)
कोलकाता। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को यहां कोलकाता नाइटराइडर्स को 9 रनों से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान सुनिश्चित करने के बाद अपनी टीम की बैंच स्ट्रैंथ की तारीफ की, क्योंकि टीम कई महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के बिना उतरी थी।
 
प्लेऑफ के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकीं 2 टीमों के इस मुकाबले में मुंबई के 174 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम हार्दिक पंड्या (22 रन पर 2 विकेट), आर. विनय कुमार (31 रनों पर 2 विकेट) और टिम साउथी (39 रनों पर 2 विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने 8 विकेट पर 164 रन ही बना सकी।
 
केकेआर का कोई बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाया। टीम की ओर से मनीष पांडे ने सर्वाधिक 33 जबकि कोलिन डि ग्रैंडहोम ने 29 रन बनाए। क्रिस लिन ने 26 रनों की पारी खेली। मुंबई ने रायुडू (63) और तिवारी (52) के अर्द्धशतकों और दोनों के बीच तीसरे विकेट की 61 रनों की साझेदारी की मदद से 5 विकेट पर 173 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
 
रोहित ने मैच के बाद कहा कि हमने अच्छी बल्लेबाजी और फिर अच्छी गेंदबाजी की। हमारी बैंच स्ट्रैंथ शानदार है। कई अहम खिलाड़ी नहीं खेले और उनकी जगह लेने वाले खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मुंबई की रन गति अच्छी थी लेकिन लगातार विकेट चटकाकर हम मैच में बने रहे। हमने अपनी रणनीति को सही तरह से लागू किया। (भाषा) 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख