कोहली और रोहित फैंस के बीच में छिड़ गया है ट्विटर वॉर, नाम है ROKO

Webdunia
बुधवार, 7 अप्रैल 2021 (17:04 IST)
विराट कोहली और रोहित शर्मा आधुनिक भारतीय क्रिकेट मैं सबसे ज्यादा फोलो किए जाने वाले क्रिकेटर्स हैं। हालांकि इन दोनों के ही फैन क्लब में जबरदस्त भिडंत होती रहती है, आईपीएल नहीं ही भी होता तो इन दोनों शीर्ष बल्लेबाजों के फैंस एक दूसरे का मजाक उड़ाते हुए ट्विटर पर देखे जा सकते हैं।
 
तो अब तो आईपीएल 2021 शुरु हो गया है और पहला ही मुकाबला मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच में खेला जाएगा। इन दोनों ही टीमों के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली है। 
 
जहां एक ओर रोहित शर्मा आईपीएल 2021 में जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश करेंगे तो दूसरी ओर विराट कोहली पहली खिताबी जीत पाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा कोहली पर बीस पड़ते हैं लेकिन बल्लेबाज के तौर पर कोहली रोहित से आगे हैं। इस कारण फैंस की यह लड़ाई और भी दिलचस्प हो जाती है। 
 
एक मशहूर स्पोर्ट्स चैनल ने इनकी फैन बैटल का एक पाई चार्ट शेयर किया था। जिसमें विराट कोहली रोहित शर्मा से कहीं आगे नजर आ रहे हैं। इस जंग का नाम दोनों खिलाड़ियों के पहले अक्षर से लिया है रो+को =(रोको)। 
 
इस चार्ट के मुताबिक रोहित शर्मा के सिर्फ 30 प्रतिशत फॉलोअर हैं और विराट कोहली के 70 प्रतिशत फॉलोअर हैं। वहीं रोहित शर्मा का इस आईपीएल में मंत्र है - जितना चाहे फील्ड कर लो कवर, रोहित के पुल का ही मचेगा कहर।
 
वहीं दूसरी ओर कोहली के फैंस ने अपने खिलाड़ी का मंत्र बताया- डिस्मिस कोहली फॉर ए डक, वरना 100 मारेगा रखना नो शक। इसको देखकर लग रहा है कि दोनों ही फैन क्लब का 9 तारीख को जबरदस्त मुकाबला होगा।
 
रवि शास्त्री ने हाल ही में बयान दिया था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच में बायो सेक्योर बबल ने रिश्ते सुधारने में एक बड़ी भूमिका निभायी है। लेकिन इन दोनों के फैनक्लब की आक्रमकता देखते हुए ऐसा लग रहा है कि कहीं रिश्ते वापस न बिगड़ जाए।
 
यही नहीं पहले मुकाबले के लिए अभी से माहौल बनने लग गया है। रोहित और कोहली फैन क्लब की इस ही जंग को देखते हुए आईपीएल 2021 ने अपना पहला एड भी इस ही थीम पर बनाया है जिसमें दोनों टीम के फैन कव्वाली में एक दूसरे की टांग खींचते हुए नजर आ रहे हैं। देखें यह वीडियो
 
<

Hitman Rohit's ‘jeet ki bhookh’ or King Kohli's fiery passion?

Kiska mantra kaam aega, yeh toh #VIVOIPL ka Opening Match hi bataega! #MIvRCB

April 9 | Broadcast starts 6 PM & Match starts 7:30 PM | Star Sports, Star Gold & Disney+Hotstar VIP pic.twitter.com/chQkjW6Gzq

— Star Sports (@StarSportsIndia) March 31, 2021 >
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियन्स के बीच में आईपीएल में 27 मैच हुए हैं जिनमें से 17 बार मुंबई जीती है और 10 बार बैंगलोर जीती है। आसीबी का सर्वाधिक स्कोर 235 रहा है और मुंबई इंडियन्स का 213 रहा है।  वहीं न्यूनतम स्कोर की बात की जाए तो बैंगलोर 122 पर ऑल आउट हुई है और मुंबई इंडियन्स 115 पर। आईपीएल 2020 में दोनों के बीच सुपर ओवर हुआ था। इस बार भी ऐसे ही मुकाबले की उम्मीद है। (वेबदुनिया डेस्क)
Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

क्या होगा अगर SRH vs KKR मैच धुला तो? किसे मिलेगी आईपीएल ट्रॉफी? जानें पूरा सिनेरियो

गंभीर को ज्यादा सुर्खियां मिलने पर श्रेयस का बड़ा बयान, भारतीय टीम को लेकर भी किया दर्द बयां

IPL Final से पहले बुरी खबर, बारिश की भेंट चढ़ा KKR का नेट सेशन

Head To Head मुकाबलों में कोलकाता का हैदराबाद पर है पलड़ा भारी, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

IPL Final 2024: KKR क्यों बन सकती है चैंपियन, जानिए प्लस और माइनस पॉइंट्स