ओपनर के रूप में टेस्ट क्रिकेट में भी छाए रोहित शर्मा, पहली ही पारी में जड़ा शतक

Webdunia
बुधवार, 2 अक्टूबर 2019 (13:50 IST)
विशाखापत्तनम। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत के लिए रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने पारी की जबरदस्त शुरुआत की। रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ओपनिंग करते हुए सैकड़ा जड़ दिया। मंयक अग्रवाल भी शतक के करीब है।
 
टी-20 और वनडे में भारत की पारी की शुरुआत की वाले रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में आज पहली बार ओपनिंग कर रहे हैं। टीम की उम्मीदों पर खरे उतरते हुए रोहित ने खेल के पहले सत्र में मयंक अग्रवाल के साथ बेहतरीन पारी खेली और दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को दबाव बनाने का कोई मौका नहीं दिया।

रोहित ने अपनी पारी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने अपने शतक में 5 छक्के और 10 चौके लगाए।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्रिेकेट टेस्ट के पहले दिन लंच तक बिना विकेट खोए 91 रन बनाए। लंच के समय रोहित शर्मा 52 जबकि मयंक अग्रवाल 39 रन बनाकर खेल रहे थे। लंच के बाद मयंक अग्रवाल ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया।
 
रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में 28 मैचों की 48 पारियों में 1589 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं। वह भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में 218 मैचों में 8686 रन बना चुके हैं जबकि 98 टी20 मैचों में उनके नाम 2443 रन हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख