गुवाहाटी वनडे में रोहित शर्मा ने इस तरह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

Webdunia
सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 (18:04 IST)
नई दिल्ली। एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले भारत के रोहित शर्मा ने वनडे में 150 से अधिक के स्कोर बनाने के मामले में हमवतन सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
 
 
रोहित ने गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में नाबाद 152 रन की पारी खेलकर यह रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले सचिन और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर ने 5-5 बार वनडे में 150 से अधिक के स्कोर बनाए थे। रोहित अब इनसे एक कदम आगे निकल गए हैं। 
 
भारतीय ओपनर रोहित के नाम एकदिवसीय क्रिकेट में 3 दोहरे शतकों का विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने वनडे में 150 से अधिक के छह स्कोर बनाए हैं जिनमें 264, 209, नाबाद 208, नाबाद 171, नाबाद 152 और 150 के स्कोर शामिल हैं। 
 
रोहित ने अपनी इस पारी में 8 छक्के लगाए और सर्वाधिक छक्के उड़ाने के बारे में पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली को पीछे छोड़ दिया। गांगुली के नाम 311 मैचों में 190 छक्के हैं जबकि रोहित के 189 मैचों में 194 छक्के हो गए हैं। वह सर्वाधिक छक्के उड़ाने के मामले में 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं। भारत में उनसे आगे सचिन तेंदुलकर (195) और महेंद्र सिंह धोनी (217) हैं। 
 
यह चौथा मौका है जब रोहित ने एक वनडे में 8 या उससे अधिक छक्के मारे हैं। केवल वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ही रोहित से अधिक बार यह कारनामा कर पाए है। अन्य भारतीय बल्लेबाजों में महेंद्र सिंह धोनी और यूसुफ पठान ने एक एक बार यह कारनामा किया है। 
 
भारतीय ओपनर का यह 20वां वनडे शतक था। उन्होंने 20 वनडे शतकों तक पहुंचने के लिए 183 पारियां खेली हैं और इस मामले में वह चौथे सबसे तेज बल्लेबाज हैं। सचिन ने 197 पारियों में 20 शतक पूरे किए हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका के ए बी डीविलियर्स ने 175 पारियों, भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 133 पारियों और दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला ने 108 पारियों में 20 शतक पूरे किए। 
 
रोहित और विराट के बीच 246 रन की साझेदारी उन दोनों के बीच 5वीं दोहरी शतकीय साझेदारी है। किसी अन्य जोड़ी के नाम तीन से अधिक दोहरी शतकीय साझेदारियां नहीं है। यह साझेदारी लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की वनडे में सबसे बड़ी साझेदारी है। उन्होंने विराट और गौतम गंभीर के बीच 2009 में ईडन गार्डन में श्रीलंका के खिलाफ 224 रन की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा। 
 
ओवरऑल लक्ष्य का पीछा करते हुए यह किसी टीम के लिए 5वीं सबसे बड़ी साझेदारी और 2 विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख