Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धोनी के घर में रोहित शर्मा ने की रनों की बारिश, जड़ा 6ठा शतक, 2000 रन किए पूरे

हमें फॉलो करें धोनी के घर में रोहित शर्मा ने की रनों की बारिश, जड़ा 6ठा शतक, 2000 रन किए पूरे
, शनिवार, 19 अक्टूबर 2019 (14:36 IST)
रांची। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भारत के ओपनिंग बल्लेबाजों के फेल होने के बाद हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शानदार शतक जड़ा। भारत ने 51.4 ओवर 3 विकेट खोकर 205 रन बना लिए हैं। रोहित ने सीरीज के पहले टेस्ट में 176 और 127 रन की पारी खेली थी। टेस्ट करियर में रोहित ने 2000 रन भी पूरे कर लिए। रहाणे ने 21वां अद्धशर्तक पूरा किया।
 
धोनी के घर में रोहित ने अफ्रीकी गेंदबाजों की खूब धुनाई की। रोहित ने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। रोहित शर्मा (107 रन) और अजिंक्य रहाणे (70 रन) क्रीज पर हैं।
 
रोहित शर्मा ने 45वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाकर टेस्ट करियर का छठा शतक पूरा किया। रोहित ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए रोहित ने 13 चौके और 4 छक्के लगाए। रोहित ने सीरीज के पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया था।
 
सिर्फ 39 रनों के टीम स्कोर पर 3 विकेट गिरने के बाद रोहित ने रहाणे के साथ शानदार बल्लेबाजी की और 86वीं गेंद पर चौके के साथ अर्द्धशतक पूरा किया जबकि श‍तक के लिए उन्होंने 130 गेंदों का सामना किया। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 2 हजार रन पूरे कर लिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IndiavsSouth Africa 3rd Test : रोहित शर्मा ने जड़ा सीरीज का तीसरा शतक, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 2 हजार रन