Test में ओपनर के रूप में पदार्पण पर 2 शतक और एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने Rohit Sharma

Webdunia
शनिवार, 5 अक्टूबर 2019 (19:02 IST)
विशाखापत्तनम। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा शनिवार को दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण पर मैच की दोनों पारियों में शतक लगाए। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। 
 
रोहित ने सलामी बल्लेबाज के रूप में पहली पारी में 176 रन बनाए और उसके बाद दूसरी पारी में चौथे दिन 127 रन की पारी खेली। इस तरह से रोहित टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले 6ठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले विजय हजारे, सुनील गावस्कर (3 बार), राहुल द्रविड़ (2 बार), विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 
 
इस 32 वर्षीय बल्लेबाज ने अपना 13वां छक्का लगाते ही किसी एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड भी बनाया। इससे पहले का रिकॉर्ड पाकिस्तान के वसीम अकरम के नाम पर था जिन्होंने 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 12 छक्के लगाए थे। 
 
रोहित ने पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 7 छक्के लगाए। यही नहीं रोहित दोनों पारियों में स्टंप आउट हुए। वह मैच की दोनों पारियों में इस तरह से आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। रोहित और उनके साथी सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (215 और 7) दोनों ने मिलकर मैच में 525 रन बनाए। यह पहला अवसर है जबकि भारतीय सलामी जोड़ी ने एक मैच में 500 से अधिक रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में यह कुल मिलाकर तीसरा अवसर है। 
फोटो साभार ट्विटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख