Hanuman Chalisa

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, चोट के चलते ये ऑलराउंडर बाहर

Webdunia
सोमवार, 2 सितम्बर 2019 (15:58 IST)
आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के क्वालीफायर से बांग्लादेश की ऑलराउंडर रुमाना अहमद (Rumana Ahmed) घुटने में चोट के चलते उन्हें इस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। रुमाना टीम की अनुभवी खिलाड़ियों में से हैं और उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए वर्ल्ड कप क्वालीफायर में बड़ा झटका साबित होगी।

खबरों के मुताबिक, बांग्लादेश की ऑलराउंडर रुमाना अहमद को टी-20 वर्ल्ड कप के क्वालीफायर से घुटने में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ रहा है। इससे बांग्लादेश की टीम को बड़ा झटका लगा है।

बांग्लादेश की महिला वनडे क्रिकेट टीम की कप्तान रुमाना अहमद टीम की अनुभवी खिलाड़ियों में से हैं। खासकर ये देखते हुए कि वे न केवल बल्ले से योगदान देने में सक्षम हैं, बल्कि गेंद के साथ भी उतनी ही उपयोगी हैं।

31 अगस्त से 7 सितंबर के बीच होने वाले इस क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में बांग्लादेशी महिला टीम को अपना पहला मुकाबला पापुआ न्यू गिनिया के खिलाफ खेलना है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की महिला विंग की मैनेजर नजमुल एबीदीन ने कहा कि रुमाना को अभी पूरी तरह फिट होने में कुछ समय लगेगा। नजमुल ने कहा कि ये टीम के लिए बड़ा झटका है और टीम को उनके अनुभव की कमी निश्चित तौर पर खलेगी।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख