भारतीय रन मशीन विराट कोहली ने तोड़ा जावेद मियांदाद का रिकॉर्ड

Webdunia
रविवार, 11 अगस्त 2019 (21:36 IST)
पोर्ट ऑफ स्पेन। भारतीय रन मशीन विराट कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 
 
भारतीय कप्तान विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को दूसरे वनडे में अपनी पारी का 19वां रन बनाने के साथ ही मियांदाद का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। मियांदाद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 1,930 रन बनाए थे जबकि विराट उनसे आगे निकल गए हैं। 
 
मियांदाद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 64 मैचों की 64 पारियों में 33.85 के औसत से 1,930 रन बनाए थे। इसमें 1 शतक और 12 अर्द्धशतक शामिल हैं। विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 34वें मैच में ही मियांदाद को पीछे छोड़ दिया है। विराट ने इस मैच से पहले तक वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे अधिक 7 शतक और 10 अर्द्धशतक बनाए थे। 
 
वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वालों में ऑस्ट्रेलिया के मार्क वॉ (1,708) तीसरे, दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर जैक्स कैलिस (1,666) चौथे और पाकिस्तान के रमीज राजा (1,624) 5वें नंबर पर हैं। भारतीयों में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 39 पारियों में 1,573 रन और राहुल द्रविड़ ने 38 पारियों में 1,348 रन बनाए हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख