Hanuman Chalisa

तेंदुलकर ने की स्वस्थ जीवनशैली की वकालत

Webdunia
रविवार, 21 अगस्त 2016 (16:04 IST)
मुंबई। क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर देते हुए रविवार को कहा कि तंदुरुस्त नागरिकों से एक मजबूत देश बनता है। उन्होंने यहां दक्षिण मुंबई में सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस हॉफ मैराथन को हरी झंडी दिखाने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए यह कहा। 

 
तेंदुलकर ने हॉफ मैराथन के बाद 10 किमी टाइम्ड रन और 5 किमी हेरिटेज रन को भी हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि जहां तक स्वास्थ्य एवं जीवनशैली की बात है, हमें कुछ सामंजस्य बिठाने की जरूरत है और फिर अपने लिए एक स्वस्थ जीवनशैली अपनानी होगी। 
 
43 साल के पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि यहां हिस्सा लेने वाले लोग हमारे नायक हैं, क्योंकि पैदल 21 किमी की दूरी तय करना आसान नहीं है। आपके पास कार या मोटरसाइकल हो तो यह काफी आसान होता है लेकिन इसके बिना ऐसा करने के लिए अनुशासन, समर्पण, योजना बनाने और फिर उसे कार्यान्वित करने की जरूरत होती है। उन्हें इतना ऊर्जावान देखना शानदार है, मैंने इसका अनुभव किया है। 
 
उन्होंने कहा कि मैं लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह देता हूं, अगर हम स्वस्थ होंगे तो देश भी स्वस्थ होगा। हमें अपनी देखभाल करनी होगी और इसका देश पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। (भाषा) 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख