सचिन तेंदुलकर और सानिया मिर्जा भारत की सबसे लोकप्रिय हस्ती बने

Webdunia
शुक्रवार, 6 मार्च 2020 (23:59 IST)
नई दिल्ली। क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भारत की सबसे लोकप्रिय खेल हस्ती हैं। यह खुलासा बीबीसी ने अपने देशव्यापी रिसर्च में किया है। 
 
बीबीसी 8 मार्च को बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवूमैन ऑफ़ द ईयर का अवार्ड देने जा रहा है और इस रिसर्च के आकड़ों को अवार्ड समारोह के दौरान पेश किया जाएगा।

बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवूमैन ऑफ़ द ईयर अवार्ड के लिए 5 दावेदारों में 6 बार की विश्व चैंपियन महिला मुक्केबाज एम सी मैरीकॉम, बैडमिंटन की पहली भारतीय विश्व चैंपियन पीवी सिंधू, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण विजेता पहलवान विनेश फोगाट, स्टार फर्राटा धाविका दुती चंद और पैरा बैडमिंटन चैंपियन मानसी जोशी शामिल हैं। 
 
बीबीसी ने अपनी रिसर्च में कई दिलचस्प आंकड़े पेश किए हैं। रिसर्च के अनुसार मास्टर ब्लास्टर सचिन 21 फीसदी वोटों के साथ सबसे लोकप्रिय भारतीय पुरुष खेल हस्ती है जबकि सानिया 18 फीसदी वोट के साथ सबसे लोकप्रिय भारतीय महिला खेल हस्ती है। हालांकि रिसर्च के अनुसार 74 फीसदी लोग एक अंतरराष्ट्रीय पुरुष खिलाड़ी और 80 फीसदी लोग एक अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी का नाम नहीं बता पाए। 
41 फीसदी का मानना है कि महिला खिलाड़ी पुरुष खिलाड़ियों जितनी अच्छी है जबकि एक तिहाई लोगों का मानना है कि महिला खिलाड़ियों के खेल पुरुषों जितने मनोरंजक नहीं है। कई लोगों का यह भी मानना है कि कुश्ती और मुक्केबाजी महिलाओं के लिए उपयुक्त नहीं है। 
 
रिसर्च के अनुसार तमिलनाडु और महाराष्ट्र को देश के खेल राज्य कहा जा सकता है और कई लोगों ने इस बात पर जोर दिया कि पुरुषों और महिलाओं के लिए समान पुरस्कार राशि होनी चाहिए। रिसर्च का कहना है कि 42 फीसदी पुरुष कहते है कि वह खेल खेलते है जबकि महिलाओं में यह आंकड़ा 29 फीसदी है। 
 
रिसर्च का सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि देश का 64 फीसदी हिस्सा मौजूदा समय में खेलो या किसी शारीरिक गतिविधि में हिस्सा नहीं लेता है और 69 फीसदी अपने स्कूल समय में तो खेल खेलते है लेकिन स्कूल छोड़ने के बाद अधिकतर खेलों से किनारा कर जाते है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख