Hanuman Chalisa

भारत के खिलाफ विश्व कप 2011 का फाइनल फिक्स था?

Webdunia
बुधवार, 1 जुलाई 2020 (18:25 IST)
कोलंबो। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट कप्तान कुमार संगकारा को खेल मंत्रालय की विशेष जांच समिति के समक्ष बयान देने के लिए कहा गया है। यह समिति इन आरोपों की जांच कर रही है कि भारत के खिलाफ विश्व कप 2011 का फाइनल फिक्स था जिसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा था। स्थानीय मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई। 
 
श्रीलंका के खेल मंत्री ने पिछले महीने पूर्व खेल मंत्री महिंदानंदा अलुथगामगे के इन आरोपों की जांच करने को कहा था कि 2015 विश्व कप फाइनल में भारत के खिलाफ राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की हार को ‘कुछ पक्षों’ ने फिक्स किया था। संगकारा उस समय श्रीलंकाई टीम के कप्तान थे। 
 
स्थानीय समाचार पत्र ‘डेली मिरर’ ने एसएसपी डब्ल्यूएजेएच फोनसेका के हवाले से कहा कि खेल मंत्रालय के विशेष जांच विभाग ने संगकारा को बयान दर्ज कराने को कहा है। खबर के अनुसार संगकारा को गुरुवार को सुबह नौ बजे जांच समिति के समक्ष बयान दर्ज कराने को कहा गया है। 
 
विशेष जांच समिति ने श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज अरविंद डिसिल्वा और उस मैच में पारी का आगाज करने वाले उपुल थरंगा के बयान भी दर्ज किए हैं। डिसिल्वा उस समय चयन समिति के अध्यक्ष थे। जांच इकाई ने 24 जून को अलुथगामगे के बयान दर्ज किए थे जिन्होंने कहा था कि उनका शुरुआती बयान सिर्फ एक संदेह था जिसकी वह विस्तृत जांच चाहते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख