Hanuman Chalisa

ग्रेग चैपल ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता पद से सेवानिवृत्त होंगे

Webdunia
शनिवार, 2 फ़रवरी 2019 (22:23 IST)
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के लीजेंड क्रिकेटर ग्रेग चैपल ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता एवं राष्ट्रीय प्रतिभा प्रबंधक के पद से सेवानिवृत होने का फैसला किया है। चैपल इस साल बाद में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच होने वाली एशेज सीरीज के बाद अपने पद से सेवानिवृत्त हो सकते हैं।
 
ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाजों में से एक चैपल ने अलग-अलग वर्षों में 3 बार चयनकर्ता का पद संभाला है। चैपल ने 1984 से 1988 तक पहली बार इस पद का दायित्व संभाला था, इसके बाद 2010 से 2011 और 2016 से अब तक वे इस पद पर बने हुए हैं। इसके अलावा वे राष्ट्रीय क्रिकेट केंद्र में मुख्य कोच के पद पर भी काम कर चुके हैं।
 
उन्होंने अपने कार्यकाल में युवा प्रतिभाओं की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लाने के रास्ते खोले और नाथन लियोन, पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गज क्रिकेटरों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलाने पर उनका अहम योगदान रहा है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख