Hanuman Chalisa

वेस्टइंडीज 'ए' के खिलाफ 10 विकेट लेकर 'मैन ऑफ द मैच' बने नदीम

Webdunia
रविवार, 28 जुलाई 2019 (19:20 IST)
नॉर्थ साउंड। भारत 'ए' क्रिकेट टीम ने वनडे सीरीज़ 4-1 से जीतने के बाद वेस्टइंडीज से पहला गैर आधिकारिक टेस्ट 6 विकेट से जीतकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत 'ए' की इस जीत में लेफ्ट आर्म स्पिनर शाहबाज नदीम कुल 10 विकेट लेकर 'मैन ऑफ द मैच' बने।
 
भारत 'ए' टीम ने 97 रनों के आसान लक्ष्य के सामने 1 विकेट के नुकसान पर 29 रन से आगे खेलना शुरू किया और 4 विकेट पर 97 रन बनाकर जीत अपने नाम की। इस जीत में नदीम ने दोनों पारियों में 5-5 विकेट लिए और 'मैन ऑफ द मैच' बने।
 
नदीम ने पहली पारी में 62 रन पर 5 विकेट और दूसरी पारी में 47 रन पर 5 विकेट लिए। उन्होंने मैच में कुल 109 रन देकर 10 विकेट लिए। नदीम के लिए एक मैच में 10 विकेट लेने का यह पांचवां मौका है। वह 107 मैचों में 18 बार एक पारी में 5 विकेट ले चुके हैं। 
 
इस मुकाबले में विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने पहली पारी में 207 मिनट क्रीज पर रहकर 167 गेंदों में 66 रन बनाए। साहा ने विकेट के पीछे 5 शिकार भी किए। साहा ने इस तरह सीनियर टीम में ऋषभ पंत के मुकाबले पहली पसंद विकेटकीपर के रूप में अपना दावा भी मजबूती से पेश कर दिया।
 
संक्षिप्त स्कोर : भारत 'ए' : 312 और 4 विकेट पर 97 रन 
वेस्टइंडीज 'ए' : 228 और 180 रन 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख