शाहिद अफरीदी का फैन ने उड़ाया मजाक और...

Webdunia
शनिवार, 5 सितम्बर 2015 (10:52 IST)
पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी अपने आतिशी खेल को लेकर दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों के बीच खूब पसंद किए जाते हैं। लेकिन उनके चाहने वालों को एक बात हमेशा खटकती है कि आखिर अफरीदी ज्यादा देर क्रीज पर क्यों नहीं टिकते।  
हाल ही में अपने फेसबुक पेज में शाहिद अफरीदी ने अपने चाहने वालों से लाइव चैट की। उन्होंने अपनी वॉल पर लिखा। सलाम मैं इस पोस्ट पर अगले 30 मिनट के लिए लाइव चैट के लिए मौजूद हूं। कृपया अपने सवाल पूछें और मैं उनका जवाब देने की कोशिश करूंगा। 
 
शाहिद अफरीदी के इस पोस्ट के बाद लोगों ने शाहिद अफरीदी से खूब सवाल पूछे। इसमें एक सवाल सबसे बेहतरीन रहा जिसे उमेर मुश्ताक नाम के युवक ने पूछा था। उन्होंने पूछा, शाहिद कभी क्रीज पर 30 मिनट रुक भी जाया करो। इसके बाद उनके इस कमेंट को हजारों लोगों ने लाइक किया। बाद में खुद बूम बूम अफरीदी ने उनके कमेंट की प्रशंसा करते हुए लिखा....बहुत बढ़िया कमेंट। 
वैसे उनके प्रशंसक द्वारा किया गया ये कमेंट किसी भी प्रकार से बेबुनियाद नहीं है। शाहिद एक धुआंधार बल्लेबाज हैं और वे विस्फोटक बल्लेबाजी करने में यकीन रखते हैं। जिसकी वजह से वे जल्दी ही आउट हो जाते हैं।
 
अफरीदी को वनडे और टी20 का विशेषज्ञ बल्लेबाज माना जाता है। लेकिन टेस्ट मैच उन्हें इतने रास नहीं आते। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि 1998 में टेस्ट क्रिकेट में पर्दापण करने वाले शाहिद अफरीदी ने अब तक मात्र 27 टेस्ट मैच खेले हैं।
 
हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वे कई बार तेज तर्रार शतक लगाकर प्रकाश में रहे। 1996 में श्रीलंका के खिलाफ नैरोबी में 37 गेंदों में बनाया गया शतक का रिकॉर्ड डेढ़ दशक तक कोई नहीं तोड़ पाया। बाद में सन् 2014 में डीविलियर्स ने उनका यह रिकॉर्ड तोड़ा। अफरीदी ने भारत के खिलाफ कानपुर में 45 गेंदों में शतक लगाया था।

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया