फिनिशर शाहरुख़ खान को 9 करोड़ देकर पंजाब किंग्स ने किया रीटेन

Webdunia
शनिवार, 12 फ़रवरी 2022 (20:48 IST)
बेंगलुरु: लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले शाहरुख़ ख़ान आईपीएल 2022 की नीलामी में नौ करोड़ रुपये की कीमत पाकर सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले शाहरुख़ खान के लिए बॉलीवुड किंग शाहरुख़ ख़ान की टीम केकेआर चेन्नई सुपर किंग्स से मुक़ाबला कर रही थी। सात करोड़ की बोली के साथ पंजाब किंग्स भी मैदान में उतरे लेकिन चेन्नई पीछे हटने के मूड में नहीं थी। दाम साढ़े आठ करोड़ के पार जा चुका है। उल्लेखनीय है कि सवा नौ करोड़ रुपयों में अब तक के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी हैं के गौतम और गौतम शीर्ष स्थान पर बने रहेंगे क्योंकि शाहरुख़ के लिए अंतिम बोली 9 करोड़ की लगी। शाहरुख़ ख़ान पिछले साल पंजाब किंग्स में थे और इस बार भी वह पंजाब के गबरू बने रहेंगे।

ऑलराउंडरों की सूची में पहला नाम था रियान पराग का। राजस्थान के लिए खेल चुके हैं। मध्य क्रम के धाकड़ बल्लेबाज़ की ज़रूरत है राजस्थान और गुजरात को। इसलिए दाम बढ़ता जा रहा है। अंततः 3 करोड़ 80 लाख में रॉयल बने रहेंगे रियान। हरफ़नमौला अभिषेक शर्मा के लिए पंजाब और हैदराबाद के बीच टकराव। पंजाब के रहने वाले अभिषेक क्या जाएंगे हैदराबाद के पास? लेकिन अंतिम समय पर गुजरात टाइटंस ने हैदराबाद का काम ख़राब करने का प्रयास किया और दाम को साढ़े छह करोड़ तक आगे बढ़ाया। आख़िरकार सनराइज़र्स को मिल ही गए अभिषेक शर्मा। पांडा नाम से मशहूर सरफ़राज़ ख़ान को 20 लाख में दिल्ली ने अपना खिलाड़ी बनाया।

शिवम मावी के लिए कोलकाता और बेंगलुरु के बीच हलचल हो रही है। पिछले साल कोलकाता के लिए खेलते थे मावी और केकेआर को उन्हें दोबारा अपनी टीम में जोड़ने के लिए पंजाब और गुजरात का सामना करना पड़ा । यूपी के छोरे के लिए लखनऊ ने भी दिलचस्पी दिखाई लेकिन वह कोलकाता के हाथों से उन्हें छीन नहीं पाए। सवा सात करोड़ में कोलकाता के नाइट बने रहेंगे मावी। राहुल तेवतिया के लिए दक्षिण भारत की चेन्नई और बेंगलुरु में बीच हुई भिड़ंत। गुजरात ने कहा कि हम भी अपना ज़ोर आज़मा लेते हैं और इस ऑलराउंडर के लिए साढ़े चार करोड़ से ऊपर की बोली लगाई। धीमी गति से ही सही लेकिन दाम आगे बढ़ता जा रहा है तेवतिया का। चेन्नई हटी पीछे और नौ करोड़ में गुजरात के नए टाइटन बने राहुल तेवतिया। मावी की तरह नागरकोटी पर भी कोलकाता ने खेला बड़ा दांव लेकिन वह दिल्ली का मुक़ाबला नहीं कर पाए। 1 करोड़ 10 लाख में नागरकोटी को छोड़ना पड़ा दिल्ली के लिए।

ऑलराउंडर हरप्रीत बराड़ के लिए बेंगलुरु और पंजाब के बीच तालमेल में बोली लगाई जा रही है। पिछले साल पंजाब के लिए खेलते हुए हरप्रीत ने बेंगलुरु को धराशाई किया था और अब बेंगलुरु उनके पीछे भाग रही है। गुजरात ने भी उनमें रुचि दिखाई। लेकिन वह पंजाब को पछाड़ नहीं पाए। 3 करोड़ 80 लाख में हरप्रीत खेलेंगे पंजाब के लिए।

बेबी एबीडी डेवाल्ड ब्रेविस खेलेंगे मुंबई इंडियंस के लिए । अब बारी है अनकैप्ड खिलाड़ियों की। पहला नाम रजत पाटिदार का जो हुए अनसोल्ड। भारतीय अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान प्रियम गर्ग पर पुरानी टीम सनराइज़र्स ने लगाई शुरुआती बोली और उन्हें ब्रेस प्राइस में घर ले जाएंगे। कर्नाटका के पावर-हिटर अभिनव मनोहर सदारंगनी पर कई टीमों ने लगाई बोली। और इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ को 2 करोड़ 60 लाख में ख़रीदा गुजरात टाइटंस ने। इसके बाद दक्षिण अफ़्रीका की अंडर-19 टीम के कप्तान डेवाल्ड ब्रेविस पर किंगस और सुपर किंग्स आमने-सामने। करोड़पति तो ज़रूर बनेंगे ब्रेविस। और केवल एक नहीं बल्कि तीन करोड़ लेकर मुंबई जाएंगे बेबी एबीडी। 20 लाख की बेस प्राइस पर अश्विन हेब्बार को ख़रीदा दिल्ली कैपिटल्स ने तो वहीं अनमोलप्रीत सिंह को नहीं मिला कोई ख़रीदार।

कोलकाता नाइट राइडर्स के तगड़े बल्लेबाज़ राहुल त्रिपाठी को सुमड़ी में ख़रीदना चाहते थे सुपर किंग्स लेकिन केकेआर इतनी आसानी से उन्हें जाने नहीं देगी। एक मिनट में उनका दाम 40 लाख से 7 करोड़ तक पहुंच गया और हैदराबाद भी इस दौड़ में शामिल हो गई। साढ़े आठ करोड़ की क़ीमत पर सनराइज़र्स में शामिल हुए राहुल त्रिपाठी। वहीं सी हरि निशांत पर नहीं लगी एक भी बोली।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख