Hanuman Chalisa

टी 20 वर्ल्ड कप नहीं खेला तो पाकिस्तान को होगा भारी नुकसान

Webdunia
गुरुवार, 18 फ़रवरी 2016 (12:28 IST)
भारत में अगले महीने शुरू होने वाले आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के शामिल होने को लेकर अब भी स्थिति साफ नहीं है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने बुधवार को स्वीकार किया कि अगर राष्ट्रीय टीम अगले महीने भारत में होने वाले वर्ल्ड ट्वेंटी 20 टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेती है तो आईसीसी उस पर जुर्माना लगा सकती है।
 

शहरयार ने लाहौर में मीडिया को बताया कि अगर पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से हटता है तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी को जुर्माना देना पड़ेगा। 
 
शहरयार ने कहा कि सरकार ने अभी तक टीम को वर्ल्ड टी-20 में हिस्सा लेने के लिए भारत भेजने की मंजूरी नहीं दी है।
 
वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा भी हो चुकी है, लेकिन इंतज़ार पाकिस्तान सरकार की मंजूरी का है। 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप