विशिष्ट क्लब में शामिल हुए शाकिब

Webdunia
बुधवार, 30 अगस्त 2017 (18:36 IST)
ढाका। दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन अपने 50वें टेस्ट में 10 विकेट लेने की उपलब्धि हासिल करने वाले गेंदबाजों के विशिष्ट क्लब में शामिल हो गए हैं।
        
शाकिब ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को अपनी टीम की ऐतिहासिक जीत में कुल 153 रन पर 10 विकेट लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शाकिब का यह 50वां टेस्ट था। शाकिब टेस्ट इतिहास में अपने 50वें टेस्ट में 10 या उससे अधिक विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। 
        
इससे पहले इंग्लैंड के ट्रैवर बेली ने अपने 50वें टेस्ट में 98 रन पर 11 विकेट, न्यूजीलैंड के रिचर्ड हैडली ने 102 रन पर 10 विकेट, श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने 148 रन पर 10 विकेट और भारत के हरभजन सिंह ने 141 रन पर 10 विकेट लिए थे। शाकिब 153 रन पर 10 विकेट लेकर इस क्लब में शामिल हो गए हैं।
 
शाकिब ने इस मैच में अर्धशतक बनाने के अलावा 10 विकेट हासिल किए। वह एक से ज्यादा बार यह कारनामा करने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। हैडली ने तीन बार यह कारनामा किया था। शाकिब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा डबल बनाने वाले छठे क्रिकेटर भी बन गए हैं। 
        
बांग्लादेश ने अपने 101 टेस्टों में यह 10वीं जीत हासिल की है। बांग्लादेश के हाथों शिकस्त झेलनी वाली ऑस्ट्रेलिया पांचवीं टीम है। बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को पांच बार, वेस्टइंडीज को दो बार और इंग्लैंड तथा श्रीलंका को एक एक बार हराया है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख