Hanuman Chalisa

त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज में शाकिब बांग्‍लादेश के कप्तान

Webdunia
मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018 (00:06 IST)
ढाका। बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने छह मार्च से भारत और मेजबान श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के लिए ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। उन्हें टेस्ट टीम का भी कप्तान बनाया गया था, लेकिन चोट के कारण वे दो मैचों की टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाए थे।


शाकिब के अलावा वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कर्टनी वाल्श टूर्नामेंट में टीम के प्रमुख कोच होंगे। शाकिब को श्रीलंका के खिलाफ गत माह हुई त्रिकोणीय वनडे सीरीज के फाइनल में अंगुली में चोट लग गई थी। उन्हें टेस्ट टीम का भी कप्तान बनाया गया था, लेकिन चोट के कारण वे दो मैचों की टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाए थे।

बांग्‍लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ त्रिकोणीय वनडे सीरीज हारने के बाद टी-20 सीरीज के लिए टीम में पांच बदलाव किए हैं। चयनकर्ताओं ने शाकिब के अलावा तमीम इकबाल, इमरुल काएस, नुरुल इस्लाम और मेहदी हसन को भी टीम में शामिल किया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख