Under-19 Cricket World Cup : आखिर मैदान में क्यों भिड़ गए भारत-बांग्लादेश के क्रिकेटर?

Webdunia
सोमवार, 10 फ़रवरी 2020 (12:11 IST)
पोटचेफ्सट्रूम। 4 बार के चैंपियंन भारत को हराकर बांग्लादेश पहली बार Under-19 World Cup चैंपियन बना। बांग्लादेश ने डकवर्थ-लुईस नियम से यह फाइनल 3 विकेट से जीतकर भारत को 5वीं बार चैंपियन बनने से रोक दिया। मैच के दौरान भारत और बांग्लादेश के क्रिकेटरों में जमकर तनातनी हुई।
 
पहली बार चैंपियन बनी बांग्लादेश के क्रिकेटरों ने मैदान पर कई बार आपा खोया और भारतीय क्रिकेटरों से भिड़ गए। जेंटलमैन खेल कहे जाने वाले क्रिकेट में बांग्लादेशी क्रिकेटरों ने कई बार अपशब्द कहे। कई बार तो दोनों टीमों के क्रिकेटरों के बीच धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई। मै

च के दौरान तेज गेंदबाज शोरीफुल इस्लाम के लिए फील्डिंग करते हुए बांग्लादेश के खिलाड़ी कुछ ज्यादा ही आक्रमकता दिखा रहे थे और हर गेंद के बाद भारतीय बल्लेबाज को लेकर कुछ न कुछ कमेंट कर रहे थे।
 
 
बांग्लादेशी कप्तान अकबर अली ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेस में अपनी टीम के खिलड़ियों के व्यवहार को लेकर अफसोस जताया और कहा कि जो हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण था।

उन्होंने कहा कि हमारे कुछ गेंदबाज उत्साहित हो गए थे। मैच के बाद जो हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। बांग्लादेशी क्रिकेटरों के इस व्यवहार की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की जा रही है। (Photo courtesy: Twitter)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख