विराट कोहली से बेहतर कप्तान हैं स्‍टीवन स्मिथ : शेन वार्न

Webdunia
शुक्रवार, 22 दिसंबर 2017 (17:18 IST)
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वार्न का मानना है कि मौजूदा समय में दो शीर्ष बल्लेबाज़ों में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ निश्चित तौर पर कई मायनों में विराट कोहली से कहीं बेहतर हैं।
        
वार्न मानते हैं कि स्मिथ और विराट दोनों ही दुनिया के मौजूदा बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं लेकिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान भारतीय क्रिकेटर से टेस्ट क्रिकेट में आगे हैं। वार्न ने 'न्यूज़ कोर्प कॉलम' में दोनों खिलाड़ियों की तुलना की है। 
        
मौजूदा एशेज़ सीरीज़ में भी ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ फिर से इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कब्ज़ा कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की सीरीज़ में 3-0 की अपराजेय बढ़त बना चुका है, वहीं दूसरी ओर घरेलू ज़मीन पर कमाल का प्रदर्शन करने वाली विराट और भारतीय टीम को विदेशी ज़मीन पर अधिक सफलता नहीं मिली है और वार्न ने इसी को अपनी समीक्षा का आधार बनाया है।
         
विराट का वर्ष 2014 में इंग्लैंड दौरा काफी निराशाजनक रहा था, जबकि स्मिथ ने विदेशी जमीन पर काफी अच्छा खेल दिखाया है और ब्रिटेन में तीन एशेज़ शतक बनाए हैं। वार्न ने लिखा मेरे हिसाब से महान बल्लेबाज़ वही है जिसने मुख्य रूप से तीन देशों में शतक बनाए हों। इनमें इंग्लैंड में ड्यूक गेंदों से वहां की सीम पिचों पर, ऑस्ट्रेलिया की तेज़ उछाल भरी पिचों पर और भारत की धूलभरी स्पिन मददगार पिचों पर शतक बनाना अहम है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

कोहली समेत क्रिकेट जगत के सितारों ने सुनील के संन्यास पर कहा "Legend"

अगला लेख