Hanuman Chalisa

पांच साल के प्रतिबंध के खिलाफ अपील करेंगे शारजील खान

Webdunia
गुरुवार, 31 अगस्त 2017 (15:03 IST)
कराची। पाकिस्तान के प्रतिबंधित बल्लेबाज शारजील खान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की भ्रष्टाचाररोधी पंचाट द्वारा लगाए गए 5 साल के प्रतिबंध के खिलाफ अपील करने का फैसला किया है। शारजील पर पाकिस्तान सुपर लीग में स्पॉट फिक्सिंग में उनकी भूमिका के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया।
 
शारजील के वकील शेघन एजाज ने पुष्टि की कि प्रतिबंध के खिलाफ अपील करने का फैसला किया लेकिन किस आधार पर अपील की जाएगी, इस पर निर्णय 7 सितंबर को पंचाट का पूर्ण आदेश के आने के बाद लिया जाएगा।
 
एजाज ने कहा कि हां हमने प्रतिबंध के खिलाफ अपील करने का फैसला किया है, क्योंकि हमें पंचाट के फैसले पर थोड़ी आपत्ति है जिसने 3 बड़े आरोपों में उन्हें दोषी पाया है जिसमें पाकिस्तान सुपरलीग में स्पॉट फिक्सिंग करना और स्पॉट फिक्स करने के लिए सहमति करना शामिल है। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख