'शर्मा जी के बेटे' अभिषेक ने रोहित के बाद जड़ा सबसे तेज शतक, अग्रेजों को सिखाया सबक

WD Sports Desk
सोमवार, 3 फ़रवरी 2025 (13:17 IST)
Rohit Sharma Abhishek Sharma T20 Century : भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के आखिरी मुकाबले में रविवार को 37 गेंद में अपना शतक पूरा किया। यह खेल के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक है। उन्होंने 250 की स्ट्राइक रेट से 54 गेंदों में 135 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
 
अभिषेक ने 11वें ओवर में ब्रायडन कार्स (Brydon Carse) के खिलाफ एक रन चुराकर अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक पूरा किया। 
 
भारत के लिए इस प्रारूप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाम है जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ इंदौर (Indore) में 2017 में 35 गेंदों में शतक पूरा किया था। उन्होंने इस मैच में 43 गेंद में 118 रन की पारी खेली थी। भारत ने इस मैच को 88 रन से जीता था।

<

Rohit Sharma ???? Abhishek Sharma. The top two fastest hundreds for India in T20I cricket belongs to Sharma's. pic.twitter.com/zh6MXTshrs

— R A T N I S H (@LoyalSachinFan) February 2, 2025 >
उन्होंने इससे पहले 17 गेंद में अर्धशतक पूरा किया था, जो किसी भारतीय के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। 
ALSO READ: अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी देख कप्तान हुए गदगद, स्ट्रेटेजी से हटकर लिए फैसले पर भी की बात
<

 Abhishek Sharma!pic.twitter.com/Kg2L2kdXW2

— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 2, 2025 >
 
अभिषेक 2 गेंद से रोहित शर्मा की बराबरी करने से चूक गए लेकिन वह भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने के साथ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। अभिषेक 17वें ओवर में कार्स के खिलाफ पारी का अपना 11वां छक्का लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने अपनी पारी में 13 छक्के लगाए।
 
टी20 अंतरराष्ट्रीय में इससे पहले सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड शुभमन गिल (Shubman Gill) के नाम था। उन्होंने 2023 में अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 126 रन बनाए थे।
 
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान (Sahil Chauhan) के नाम है जिन्होंने साइप्रस के खिलाफ पिछले साल सिर्फ 27 गेंद में शानदार शतक जड़ा था।
 
टेस्ट खेलने वालों टीमों के बीच मुकाबले में सबसे तेज टी20 शतक का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से रोहित और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर (David Miller) के नाम है।
 
मिलर ने भी बांग्लादेश के खिलाफ 2017 में 35 गेंद में शतक पूरा किया था।
 
T20I क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक
(Fastest century in T20I)
 
27 गेंदें - साहिल चौहान (एस्टोनिया) बनाम साइप्रस
33 गेंदें - जान निकोल लॉफ्टी-ईटन (नामीबिया) बनाम नेपाल
33 गेंदें - सिकंदर रज़ा (जिम्बाब्वे) बनाम गाम्बिया
34 गेंदें - कुशल मल्ला (नेपाल) बनाम मंगोलिया
35 गेंदें - डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका) बनाम बांग्लादेश
35 गेंदें - रोहित शर्मा (भारत) बनाम श्रीलंका
35 गेंदें - सुदेश विक्रमसेकरा (चेक गणराज्य) बनाम तुर्की
37 गेंदें - अभिषेक शर्मा (भारत) बनाम इंग्लैंड
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

WTC Cycle में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन, कुल 10 मैच भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

भारतीय टेस्ट टीम का भविष्य: बल्लेबाजी से ज्यादा चिंताजनक स्थिति गेंदबाजी की

रोहित शर्मा और रविंद्र जड़ेजा आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं

विराट कोहली का 'Ego' प्रॉब्लम? नहीं छोड़ पा रहे ऑफ स्टंप की गेंद, सचिन से सीख लेने का सही वक्त

अर्जुन पुरस्कार मेरा मजाक उड़ाने वालों को जवाब है: पैरा शटलर नित्या

अगला लेख