Hanuman Chalisa

खराब दौर के बारे में नहीं सोचता : धवन

Webdunia
सोमवार, 21 अगस्त 2017 (11:52 IST)
दांबुला। शिखर धवन अभी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और शतक-दर-शतक जमा रहे हैं लेकिन वे इसको लेकर चिंतित नहीं हैं कि आगे उन्हें कभी फिर से खराब दौर से गुजरना पड़ेगा।
 
धवन ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में नाबाद शतक जमाया। उन्होंने कहा कि असफलता से आपको काफी कुछ सीखने को मिलता है और मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने उससे काफी कुछ सीखा। यह धवन का इस दौरे में तीसरा शतक था। उन्होंने टेस्ट श्रृंखला में 2 शतक जमाए थे।
 
उन्होंने मैच के बाद कहा कि मैं पहले भी खराब दौर से गुजर चुका हूं और इसलिए इस बारे में नहीं सोचता। जब ऐसा होगा होने दो, मैं उस दौर को भी गले लगाऊंगा। मैं जब अच्छा नहीं खेल रहा था तब केवल प्रक्रिया पर ध्यान दे रहा था। और अब जबकि मैं अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं तब भी प्रक्रिया पर ध्यान दे रहा हूं इसलिए मैं इन चीजों से परेशान नहीं होता हूं। (भाषा) 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख