Biodata Maker

श्रेयस के शतक से भारत ने की वापसी, दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया

Webdunia
रविवार, 9 अक्टूबर 2022 (20:55 IST)
रांची में खेले गए वनडे में ईशान किशन तो शतक नहीं बना सके लेकिन टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने यह मौका नहीं खोया। दक्षिण अफ्रीका द्वारा दिया गया 279 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में भारत को शुरुआत के बाद कोई खास दिक्कत नहीं आई। श्रेयस अय्यर ने अपने वनडे के सर्वश्रेष्ठ स्कोर से यह सुनिश्चित किया कि भारत 1-1 से वनडे सीरीज में बराबरी कर ले।


दक्षिण अफ्रीका 30 ओवर में 157 रन बनाकर बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने रनगति पर लगाम कसी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को 42वें से 47वें ओवर तक एक भी चौका नहीं मारने दिया। हेनरिक क्लासेन (30) और वेन पार्नेल (16) के आउट होने के बाद प्रोटियाज को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मिलर पर थी। मिलर ने शार्दुल ठाकुर के 49वें ओवर में दो चौके जड़े लेकिन सिराज ने 50वें ओवर में केशव महाराज को आउट करते हुए सिर्फ तीन रन दिये। दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी आठ ओवरों में केवल 41 रन जोड़कर 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाये।

भारतीय गेंदबाजी की अगुवाई करते हुए सिराज ने 10 ओवर में सिर्फ 38 रन देकर तीन विकेट लिये। इसके अलावा शार्दुल, शाहबाज़, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट हासिल हुआ।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख