शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड (Video)

Webdunia
बुधवार, 18 जनवरी 2023 (17:14 IST)
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करके अपने करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा। इसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले भारत के पांचवे बल्लेबाज बन गए। यही नहीं उन्होंने सचिन तेंदुलकर का न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 145 गेंदो में अपना दोहरा शतक पूरा करने वाले शुभमन गिल ने 208 रन बनाए।युवा होने के कारण शुभमन गिल सबसे कम उम्र में दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। 

भारत ने बुधवार को यहां सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (208 रन) के पहले दोहरे शतक की बदौलत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में आठ विकेट पर 349 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
 
गिल ने अपनी पारी के दौरान 149 गेंद का सामना करते हुए 19 चौके और नौ छक्के जमाये। उनके अलावा भारत के लिये रोहित शर्मा ने 34 रन और सूर्यकुमार यादव ने 31 रन का योगदान दिया।न्यूजीलैंड के लिये हेनरी शिपले और डेरिल मिचेल ने दो दो विकेट हासिल किये।
<

A SIX to bring up his Double Hundred 

Watch that moment here, ICYMI #INDvNZ #TeamIndia @ShubmanGill pic.twitter.com/8qCReIQ3lc

— BCCI (@BCCI) January 18, 2023 >
इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अंतिम वनडे में शतक जड़ा था। लगातार 2 शतक लगाने के बाद संभवत वह अब आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ में जरुर नामित होंगे। 
 
हालांकि यह पारी श्रीलंका के खिलाफ खेली गई पारी से ज्यादा महत्वपूर्ण थी क्योंकि शुभमन गिल की यह पारी तब आई जब भारत एक अच्छी शुरुआत के बाद लगातार विकेट गंवा रहा था। भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी की। 
<



One mighty knock! 

The moment, the reactions & the celebrations 

Follow the match  https://t.co/IQq47h2W47 #TeamIndia | #INDvNZ | @ShubmanGill pic.twitter.com/sKAeLqd8QV

— BCCI (@BCCI) January 18, 2023 >
इसके बाद दूसरे छोर से विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, ईशान किशन और फिर सूर्याकुमार यादव का विकेट खोकर भारत मुश्किल में था लेकिन शुभमन गिल ने रन गति में कमी नहीं आने दी।
 
शुभमन गिल ने भारतीय पारी को तो संवारा ही इसके साथ ही उऩ्होंने कुछ रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। वह सबसे तेज तीन एकदिवसीय शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं सबसे तेज 1000 वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।  
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया