स्मिथ और वॉर्नर उस मैदान पर फिर लौटेंगे जहां उन्हें दोषी पाया गया था

Webdunia
मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020 (19:32 IST)
केपटाउन। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर बुधवार को न्यूजीलैंड के उसी मैदान पर उतरेंगे जहां उन्हें गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया था। 
 
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला इसी मैदान पर खेला जाना है। मैच के लिए हालांकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि खिलाड़ियों को किसी दुर्व्यवहार से बचाया जा सके। 
 
स्मिथ और वॉर्नर उस समय क्रमश: टीम के कप्तान और उपकप्तान थे जब 24 मार्च 2018 को तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के दौरान कैमरून बैनक्राफ्ट को टेलीविजन पर रेगमाल (सैंडपेपर) को गेंद पर रगड़ते देखा गया था। 
 
स्मिथ और बैनक्राफ्ट ने उसी शाम संवाददाता सम्मेलन में इस बात को स्विकार कर लिया था कि उन्होंने जानबूझ कर गेंद से छेड़छाड़ की थी। बाद में पता चला कि इस योजना में वॉर्नर ने बड़ी भूमिका निभाई थी। तीनों खिलाड़ियों को इसके बाद निलंबित कर दिया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख