Hanuman Chalisa

स्मृति मंधाना व पूनम यादव महिला टी 20 रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ भारतीय

Webdunia
शुक्रवार, 29 मार्च 2019 (23:20 IST)
दुबई। भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और लेग स्पिनर पूनम यादव आईसीसी महिला टी-20 खिलाड़ियों की शुक्रवार को नवीनतम रैंकिंग में पहले की तरह क्रमश: तीसरे और दूसरे स्थान पर बरकरार है। इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की श्रृंखला में नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की जगह कप्तानी का भार उठाने वाली स्मृति बल्लेबाजों की रैंकिंग में 698 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।
 
इस सूची में न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (767 अंक) पहले और विंडीज की डिनड्रा डॉटिन (725 अंक) दूसरे स्थान पर काबिज हैं। युवा भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज 6ठे पायदान पर हैं जबकि हरमनप्रीत 10वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड की मध्यक्रम की बल्लेबाज नताली स्किवर के साथ डेनियल व्याट और टैमी ब्यूमोंट की सलामी बल्लेबाजी की जोड़ी को श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला में अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला है। इंग्लैंड ने इस श्रृंखला को 3-0 से अपने नाम किया।
 
स्किवर 1 स्थान के सुधार के साथ 13वें, व्याट 2 स्थानों के सुधार के साथ 15वें और ब्यूमोंट 8 स्थानों के सुधार के साथ 18वें पायदान पर है। गेंदबाजों में पूनम दूसरे स्थान पर बरकरार है। रैंकिंग में उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट शीर्ष स्थान पर हैं। राधा यादव दक्षिण अफ्रीका की शबनिम इस्माइल के साथ संयुक्त रूप से 5वें स्थान पर हैं।
 
महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम रैंकिंग में भारत 5वें स्थान पर बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया (283 अंक) पहले, इंग्लैंड (278 अंक) दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड से श्रृंखला गंवाने वाली श्रीलंका की टीम को 1 अंक का नुकसान हुआ है। टीम 205 अंक के साथ 8वें स्थान पर बरकरार है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख