Hanuman Chalisa

दिल्ली कैपिटल्स के पहले नेट अभ्यास सत्र में एकसाथ नजर आए गांगुली और पोंटिंग

Webdunia
शुक्रवार, 15 मार्च 2019 (22:38 IST)
नई दिल्ली। कभी क्रिकेट के मैदान में एक-दूसरे की आंखों में आंखें डालकर चुनौती देने वाले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग की राहें एक हो गई हैं।
 
आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने गांगुली को अपनी टीम का सलाहकार बनाया है जबकि पोंटिंग पहले से ही दिल्ली के प्रमुख कोच हैं। क्रिकेट के ये 2 लीजेंड खिलाड़ी शुक्रवार को राजधानी के फिरोजशाह कोटला मैदान में साथ-साथ नजर आए। मौका था दिल्ली कैपिटल्स के कोटला में पहले नेट अभ्यास सत्र का।
 
गांगुली और पोंटिंग ने नेट सत्र पर नजदीकी नजर रखी और खिलाड़ियों को अभ्यास करते देखा। दिल्ली को आईपीएल के पहले 2 सप्ताह के घोषित कार्यक्रम में 26 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स, 30 मार्च को कोलकाता नाइटराइडर्स और 4 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से कोटला में अपने घरेलू मैच खेलने हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख