Hanuman Chalisa

जानिए, बीसीसीआई के मुखिया सौरव गांगुली ने क्या किया अगला वादा

Webdunia
रविवार, 24 नवंबर 2019 (23:05 IST)
कोलकाता। ईडन गार्डन्स पर पहले डे-नाइट टेस्ट में अपार सफलता के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने वादा किया कि वह गुलाबी गेंद के खेल को देश के सभी हिस्सों में ले जाएंगे। गांगुली गुलाबी गेंद के टेस्ट को भारत में लेकर आए जो 4 साल पूर्व सबसे पहले खेला गया था। 
 
उन्होंने कहा, मैं रिलैक्स हूं, राहत महसूस कर रहा हूं और खुश हूं। हम टेस्ट क्रिकेट में यह करना चाहते थे। यह काफी अहम है। लोग टेस्ट क्रिकेट देखने नहीं आ रहे थे। हमने इस टेस्ट से पहले काफी चीजें (प्रमोशन) कीं। इसके सारे टिकट बिक गए थे, यहां तक कि आज भी जबकि खेल के जल्दी खत्म होने की उम्मीद थी। 
 
उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, मुझे 2001 टेस्ट (भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच) याद है। इस स्टेडियम में 100,000 से ज्यादा लोग थे और आप नहीं चाहते कि जब कोहली, रोहित या ईशांत जैसे चैम्पियन खेलें तो स्टैंड खाली पड़े हों, इसलिए मैं इसे देखकर काफी खुश हूं। 
 
कोहली ने भी इस कदम का स्वागत किया लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि कभी कभी दिन-रात्रि टेस्ट ठीक है लेकिन इन्हें नियमित नहीं होना चाहिए। गांगुली ने कहा कि वह जल्द ही मैच के बारे में कोहली के विचार जानने के लिए उनसे बात करेंगे और इसे हर बार कोलकाता में ही नहीं कराया जा सकता।
 
उन्होंने कहा, उम्मीद है कि यह देश के अन्य हिस्सों में भी आयोजित होगा और मुझे पूरा भरोसा है कि ऐसा होगा। इससे टेस्ट क्रिकेट फिर से दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में खेला जाएगा।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख