Hanuman Chalisa

ऑस्ट्रेलिया से टीम इंडिया को मिली हार पर BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का बड़ा बयान

Webdunia
बुधवार, 15 जनवरी 2020 (21:37 IST)
मुंबई। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का मानना है कि मैदान में एक खराब दिन की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में भारतीय टीम को 10 विकेट से मिली करारी शिकस्त मिली और टीम के पास अगले 2 एकदिवसीय में वापसी करने की पूरी क्षमता है।
ALSO READ: क्रिकेट आस्ट्रेलिया के सीईओ को पसंद आया सौरव गांगुली का सुझाव
मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम 255 रनों पर आउट हो गई जबकि ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच की शतकीय पारियों के दम पर 10 विकेट से मैच जीता था।
 
गांगुली ने ट्वीट किया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले 2 एकदिवसीय मुकाबले शानदार होंगे। यह भारतीय टीम काफी मजबूत है। मैदान में सिर्फ एक दिन खराब होने के कारण ऐसा हुआ। टीम पहले भी ऐसी स्थिति में रही है और हमने 2 साल पहले 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी की थी। मेरी शुभकामनाएं।
 
भारतीय टीम राजकोट में दूसरा एकदिवसीय शुक्रवार (17 जनवरी) और बेंगलुरु में तीसरा मुकाबला रविवार (19 जनवरी) को खेलेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख