दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे टी-20 में भारत को दी 49 रनों से मात

Webdunia
मंगलवार, 4 अक्टूबर 2022 (22:34 IST)
0-2 से पीछे चल रही दक्षिण अफ्रीका को सीरीज में इंदौर के होलकर स्टेडियम में सांत्वना मिली जब मेजबान भारत को उन्होने 50 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेटों के नुकसान पर 227 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम बमुश्किल 170 पार जा पाई।

दक्षिण अफ्रीका ने राइली रूसो (100 नाबाद) के शतक और क्विंटन डी कॉक (68) के अर्द्धशतक की बदौलत भारत को तीसरे टी20 में मंगलवार को 49 रन से मात दी। भारत ने इस हार के बावजूद शृंखला 2-1 से जीत ली।
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 20 ओवर में 228 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में भारतीय टीम 178 रन ही बना सकी।

रूसो ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना पहला सैकड़ा जमाते हुए 48 गेंदों पर सात चौकों और आठ छक्कों के साथ 100 रन की पारी खेली। उनका साथ क्विंटन डी कॉक ने दिया जिन्होंने 43 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की बदौलत 68 रन बनाये।

भारत के लिये दिनेश कार्तिक ने 46(21), दीपक चाहर ने 31(17) और ऋषभ पंत ने 27(14) रन बनाये, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। तेज रन गति के बावजूद नियमित अंतराल पर विकेट गंवाने के कारण भारत 18.3 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हो गयी।

भारत की ओर से उमेश यादव ने तीन ओवर में 34 रन देकर एक विकेट लिया जबकि दीपर चाहर ने एक विकेट के बदले चार ओवर में 48 रन दिये।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख